Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

31 दिसंबर 2022 से 10 जनवरी 2023 तक हल्द्वानी के सभी निजी स्कूलों में अवकाश घोषित

Spread the love

हलद्वानी 28 दिसंबर 2022 को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक आवश्यकीय बैठक आरम द ग्लोबल स्कूल में आयोजित की गई | जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शीतलहर व अत्यधिक ठंड होने की वजह से 31 दिसंबर 2022 से 10 जनवरी 2023 तक हल्द्वानी के सभी निजी स्कूलों में अवकाश घोषित करने एवं 11 जनवरी 2023 से विद्यालयों को विधिवत खोलने पर निर्णय लिया गया । इस अवसर पर पी0एस0ए0 के संरक्षक डॉ. प्रवींद्र रौतेला अध्यक्ष श्री कैलाश भगत जी महासचिव श्री मणि पुष्पक जोशी जी, सचिव सौरभ पाठक जी तथा श्री दयासागर बिष्ट जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा सभी अभिभावकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

About The Author