Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी/ लालकुआं: दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत , परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 87 पर गुमटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक बुधवार की देर सांय जयराम हल्दूचौड़ निवासी गिरीश चंद पलड़िया पुत्र तुलाराम पलड़िया उम्र 38 वर्ष सोयाबीन फैक्ट्री में ड्यूटी कर साइकिल से घर को वापस आ रहे थे।

गुमटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंचे हल्दूचौड़ चौकी में तैनात कांस्टेबल प्रदीप पिलखावल अपनी कार द्वारा उन्हें हल्द्वानी चिकित्सालय में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया, ग्रामीण की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है मृतक की दो बेटियां हैं, घटना के बाद मृतक की पत्नी मंजू पलड़िया का रो रो कर बुरा हाल है। हंसमुख व्यवहार के धनी गिरीश की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

About The Author