Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

बियरशिबा स्कूल में बच्चों को अग्निशमन यंत्र की दी गई जानकारी

Spread the love

बियरशिबा स्कूल में प्रात: कालीन सभा में अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन हुआ अग्निशमन के डायरेक्टर प्रयाग दता बेलवाल ने इस विषय पर बच्चों को विस्तार से बताया कि हमें अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कैसे करना चाहिए। इसको उन्होंने तीन श्रेणी में विभाजित किया।

इस प्रकार बच्चों को दी गई जानकारी

प्रथम श्रेणी: हमें अपने घर को साफ-सुधरा रखना चाहिए तथा कूड़ा इधर उधर नहीं फैलाना चाहिए तथा इंधन वाले डब्बों को बंद करके रखना चाहिए।

द्वितीय श्रेणी: गैसोलिन पावर के साधनों को आग से दूर रखना चाहिए। किचन पूर्णरुप से हवादार होना चाहिए उसमें खिड़की या रोशनदान होना चाहिए, तथा ईधन का प्रयोग करने वाली जगहों जैसे पेट्रोल पंप इत्यादि पर मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

तृतीय श्रेणी: बिजली के तारों से यदि कोई विशेष प्रकार की खुशबू महसूस करे तो उसकी जाँच पड़ताल करें तथा बिजली के तारों में तार रक्षक का प्रयोग करें तथा विद्युत उपकरणों को आग से दूर रखे।

अग्निशमन के ऑपरेटर ललित चंद भटट ने बियरशिबा बच्चों के सामने अभ्यास कर के दिखाया। इस अभ्यास को स्कूल के प्रधानाचार्य आरएन ठाकर उपप्रधानाचार्य मीना सती एडमिनिस्ट्रेटर श्री गौनी कुछ छात्रों ने तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी किया। ताकि भविष्य में होने वाली आकस्मिक घटना से बचा जा सकें।

About The Author