Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- पुलिस के रडार पर ब्याज माफिया, SSP ने दिए यह निर्देश

Spread the love

रिपोटर-मनोज काण्डपाल

Hm24x7news

हल्द्वानी में अवैध ब्याज का कारोबार करने वाले माफियाओं पर पुलिस अब नकेल कसने जा रही है। ऐसे ब्याज माफिया जो कि अवैध तरीके से लोगों को ब्याज देकर परेशान करते हैं,

उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा हल्द्वानी शहर में बड़े संख्या में कई ऐसे लोग हैं, जो अवैध तरीके से ब्याज का कारोबार करते हैं। जिनके चंगुल में फंसे कुछ लोगों ने आत्महत्या भी की है। जिसमें पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में पुलिस इस मामले में बेहद गंभीर है, शहर के ऐसे ब्याज माफियाओं पर अब नकेल कसी जाएगी, हम आपको बता दें हल्द्वानी शहर के हर कोने में अवैध ब्याज का धंधा जमकर फल फूल रहा है।

ऐसे में इन ब्याज माफियाओं के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी बेहद जरूरी है।

ब्याज माफियाओं के चंगुल में फंसकर कई लोगों के घर बर्बाद हो गए, तो कुछ लोगों ने आत्महत्या तक की है। ऐसे में उन लोगों पर कार्रवाई बेहद जरूरी है।

About The Author