Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

कालाढूंगी…पुलिस ने लगभग डेढ लाख की स्मैक के साथ अलग—अलग दो युवक धरे, पहले ने पुलिस को देखकर हाथ में रख दी पुड़िया, दूसर बोला— सर मारना मत

Spread the love

हल्द्वानी। कालाढूंगी पुलिस ने 13.11 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद स्मैक की कीमत डेढ लाख के आसपास बताई जा रही है।

पहले मामले में एसआई विजय कुमार व कांस्टेबल लेखराज व संजय कुमार की टीम ने बंदरजूड़ा गुरुद्वारे के नजदीक से कोटाबाग जाने वाले मार्गसे तिराहे के पास एक व्यक्ति से संदेह के आधार पर पूछताछ करने के लिए उसके पास अपना वाहन रोका तो वह पुलिस के देखकर वह जंगल में भागने लगा था लेकिन पुलिसकर्मियों ने वाहन से उतर कर उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम कमलजीत सिंह बताया 28 वर्षीय कमलजीत सिं​ह उदयपुरी बैलपडाव का रहने वाला है। इससे पहले कि पुलिस उसकी तलाशी लेती उसने जेब में रखी एक पारदर्शाी पन्नी को निकाल करएसआई विजय कुमार को सौंप दिया। उसने बताया कि पन्नी में स्मैक है। उसे तोलने पर वजन 7.3 ग्राम निकला। कमलजीत के अनुसार वह स्मैक का आदी है और शेष स्मैक को बेचकर अपना खर्चा चलता है। बरामद स्मैक उसने बाजपुर के एक व्यक्ति से खरीदी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया।

दूसरे मामले में कालाढूंगी थाने में तैनात एसआई वीरेंद्र सिं​ह बिष्ट, हेड कांस्टेबल प्रेम बल्लभ जोशी, कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार व अशोक कुमार की टीम ने कनकपुर गांव क्षेत्र में शेखर टम्टा के पोल्ट्री फार्म को जाने वाले मार्ग पर लगभग 100 मीटर कच्चे मार्ग पर जाने पर एक युवक सामने की ओर आता दिखायी दिया। पुलिस को देखकर वह पीछे मुडकर भागने लगा।

इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे कुछ आगे जाकर दबोच लिया। पूछताछ में उसने पना नाम मलकीत सिंह बताया। 26 वर्षीय मलकीत बैलपड़ाव का रहने वाला है। उसके ट्रेक सूट से पुलिस के कागज की एक पुड़िया बरामद हुई। उसने पिटाई न करने की शर्त पर पुलिस को उस स्मैक तस्कर की जानकारी दी जिसने उसे यह स्मैक बेची थी। 6.3ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने बताया कि इस स्मैक को वह बैतखेड़ी से खरीदकर लाया है। पुलिस ने उसे भी गिफ्तार कर लिया।

About The Author