Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मामूली बात पर छात्र के पिता के साथ मौलाना ने की मारपीट, साथ ही अन्य बच्चों से भी कराई पिटाई

Spread the love

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के रुड़की क्षेत्र से एक बड़ी खबरें सामने आ रही है यहां पर मदरसे के एक मौलाना ने मामूली बात पर छात्र के पिता को पीट दिया। साथ ही, अन्य छात्रों से भी उसकी पिटाई कराई। मारपीट में घायल हुए छात्र के पिता ने मौलाना के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली रुड़की पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला सोत निवासी फरीमुद्दीन ने बताया कि उसका बच्चा एक मदरसे में पढ़ता है। दोपहर 12 बजे वह छुट्टी के समय बच्चे को लेने गए थे। जब वह मदरसे के बाहर पहुंचे तो बच्चा नहीं था। इस पर उन्होंने मदरसे के मौलाना से पूछा कि बच्चा कहां है, लेकिन मौलाना ने जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया।

मौलाना भड़क गए और गालियां देनी शुरू कर दीं
कुछ ही देर बाद उसका बच्चा आ गया। जब उसने अपने बच्चे से पूछा कहां रह गया था। तो बच्चे ने बताया कि किसी ने चप्पल चोरी कर ली है। उसे ढूंढ रहा था। इस पर उसने अपने बच्चे को कहा कि चप्पल का ध्यान रखा करो। यह सुनते ही मौलाना भड़क गए। उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। मौलाना के हाथ में धारदार कुछ चीज थी।

मौलाना ने उसी से उस पर हमला कर दिया। यही नहीं आसपास खड़े छात्रों से कहा कि इसे जान से मार दो। जिसके चलते कई छात्र उस पर टूट पड़े। बामुश्किल वह जान बचाकर वहां से भागा।

कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। मामला सही पाया जाता है तो मौलाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

About The Author