Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

भोटिया मार्केट में हार्ट रॉक रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट का दूध बिकता मिला,खाद्य पूर्ति विभाग की छापेमारी

Spread the love

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में की छापामारी

– चाय की दुकान के लाइसेंस पर संचालित हो रही थी बेकरी

– भोटिया मार्केट के एक रेस्टोरेंट में एक्सपायरी दूध मिला

बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की रेस्टोरेंट और बेकरी में छापेमारी के दौरान हुआ। टीम ने सभी पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार गहतोड़ी की अगुवाई में टीम ने बुधवार को शहर में निरीक्षण किया। भोटिया मार्केट में हार्ट रॉक रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट का दूध बिकता मिला। रंगाई-पुताई के दौरान खाना तैयार किया जा रहा था। रेस्टोरेंट के लाइसेंस की अवधि भी पूरी हो चुकी थी।

यहां पनीर का सैंपल भरा गया। मल्लीताल गाड़ीपड़ाव में जकिया सुल्तान रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी पाई गई। साथ ही खुले बेसन में सब्जियां पड़ी मिलीं। विभाग ने यहां बेसन का सैंपल भरा। मल्लीताल बाजार में मामूज बेकरी में भी गंदगी मिली। चाय के लाइसेंस पर बेकरी का संचालन किए जाने का मामला भी सामने आया। यहां से मैदा और बन के सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि गंदगी मिलने और चाय के लाइसेंस पर बेकरी संचालित करने वाले पर दो लाख की चालानी कार्रवाई होगी। अनियमितता पर ऑनलाइन चालान काटे गए हैं।

About The Author