Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

(वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार) हस्तशिल्प प्रदर्शनी गोपाल दत्त शिक्षण समिति चौखुटिया द्वारा किया गया भव्य आयोजन, (पढ़ें पुरी खबर)-

Spread the love

रिपोटर – मनोज कांडपाल

कालाढूंगी में विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड राज्य सहित देश के अनेक राज्यों के हस्तशिल्पियो द्वारा भाग लेकर अपने उत्पादों की बिक्री हेतु स्टाल लगाए गए । यह प्रदर्शनी 15 फरवरी 2023 तक चलेगी।

इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड राज्य सहित देश के अनेक राज्यों के हस्तशिल्पियों द्वारा भाग लेकर अपने उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाल लगाए गए ।लगभग 50 हस्तशिल्पियों के द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री करवाने तथा उनकी आजीविका बढ़ाने का सरकार द्वारा एक सफल आयोजन व प्रयास किया जा रहा है।

इस भव्य प्रदर्शनी का आयोजन संस्था गोपाल दत्त शिक्षण समिति चौखुटिया जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड के द्वारा किया जा रहा है। इस भव्य प्रदर्शनी में विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कनिष्क सिसोदिया क्राफ्ट प्रमोशन अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी वह कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ तथा लोगों में कार्यक्रम के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल बुधलाकोटि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवं विशेष अतिथि मीनाक्षी ग्राम प्रधान, रोहित दुमका कार्यकर्ता भाजपा,कैलाश चंद बुधलाकोटि महासचिव आदर्श रामलीला कमेटी।
और साथ ही आयोजक संस्था गोपाल दत्त, संदीप कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष शिक्षण समिति एवं राजेंद्र सिंह नेगी निर्देशक, वही विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कनिष्क सिसोदिया क्राफ्ट प्रमोशन अधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About The Author