Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नैनीताल : दुर्गापुर के जंगलों में मिला गुमशुदा सनी का शव,इलाके में फैली सनसनी

Spread the love

उत्तराखंड के दुर्गापुर के जंगलों में 22 वर्षीय गुमशुदा युवक सनी का शव मिला है। बीते रोज तल्लीताल थाने में सनी बाल्मीकि की गुमशुदगी लिखी गई थी। पुलिस ने जांचना शुरू किया ही था कि आज जंगल मे एक सुनसान जगह में सनी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सनी अपने परिवार के साथ दुर्गापुर नामक जगह में रहता था। नशे का आदि सनी रविवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। सोमवार को सनी के घरवालों ने तल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी। आज जंगल में किसी ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया जिसके बाख छानबीन में शव शनि का निकला। पुलिस अब पंचनामा भरने के बाद पोस्ट मॉर्टम की तैयारी कर रही है। सनी का शव बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

नोट :- शव जंगल से ला रहे हैं, तबतक उसका फ़ाइल फ़ोटो उपलब्ध है।

About The Author