Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नैनीताल ब्रेकिंगः अंजुमन इस्लामिया संगठन का बड़ा फैसला! बिरादरी से बेदखल होगा दुष्कर्म का आरोपी उस्मान, बाहरी लोगों के सत्यापन की उठाई मांग

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेशभर में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस बीच नैनीताल में अंजुमन इस्लामिया संगठन ने एक नजीर पेश करते हुए बड़ा फैसला लिया है। मामले को लेकर अंजुमन इस्लामिया द्वारा एक पत्र जारी करते हुए शासन-प्रशासन से मांग की गयी है कि आरोपी के साथ किसी भी प्रकार की हमदर्दी ना करते हुए कठोर से कठोर सजा दी जाए। साथ ही पत्र में कहा गया है कि समस्त मुस्लिम समाज इस घटना की घोर निंदा करता है और आरोपी का पूर्ण रूप से बहिष्कार करता है। कहा कि अजुमन इस्लामिया इस दुख की घड़ी में मासूम बच्ची और उसके परिवार के साथ है और हर प्रकार की सहायता करने को तैयार है। वहीं पत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की बात भी कही गयी है। बता दें कि नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गयी थी। इस दौरान शहर में खासा बवाल हुआ और नौबत तोड़फोड़ तक पहुंच गयी। हांलाकि बाद में पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया और अब शहर में शांति व्यवस्था कायम है। लेकिन इस घटना के बाद हर तरफ आक्रोश देखने को मिल रहा है और आरोपी उस्मान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है।

About The Author