Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, इलाके में हड़कंप

Spread the love

रिपोटर-मनोज काण्डपाल

Hm24x7news

हल्द्वानी। शनिवार दोपहर रामनगर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग लड़की कक्षा 12वीं की छात्रा है, वहीं क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस तक भी मामले की खबर पहुंच चुकी है

।पुलिस भी इसके पहलुओं की जांच कर रही है। बता दें रामनगर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में रहने वाली नाबालिग का अपने ही गांव में एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि युवक ने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये। नाबालिग युवती और युवक के प्रेम प्रसंग के बारे में किसी को पता नहीं था। आज घर पर अचानक नाबालिग युवती के पेट में दर्द हुआ। जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी।

जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाए। नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक भी हैरान हो गए। जांच में नाबालिग गर्भवती पाई गई। इसकी जानकारी चिकित्सकों ने जब नाबालिग के परिजनों को दी गई तो उनके पैरों तले भी जमीन खिसक गई। चिकित्सकों ने नाबालिग की नॉर्मल डिलीवरी करवाई। जिसके बाद नाबालिग ने एक लड़की को जन्म दिया। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

About The Author