Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

तीन अस्पतालों को आयुष्मान पर उपचार नही करने पर नोटिस भेजा, होगी कार्रवाई

Spread the love

आयुष्मान योजना में संबद्ध होने के बावजूद कई अस्पताल मरीजों को इलाज देने में आनकानी कर रहे हैं। ऐसे ही तीन अस्पतालों को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किया गया है। एक महीने बाद इन अस्पतालों की संबद्धता स्वत ही समाप्त हो जाएगी।

Join WhatsApp Group

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने बताया कि देहरादून के अमृतसर आई क्लीनिक और ओजीएमसी हॉस्पिटल, जबकि बाजपुर स्थित यूएसनगर के जीडीआई हॉस्पिटल में लम्बे समय से मरीजों को योजना के तहत इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसमें से कुछ अस्पतालों की प्रतिदिन की अच्छी खासी ओपीडी है। योजना के तहत इलाज न देने के बाद अब इन्हें योजना से बाहर करने का नोटिस भेजा गया है। आयुष्मान योजना से जुड़ने के बावजूद कई अस्पताल कम दर होने की वजह से इलाज में आनाकानी कर रहे हैं। कई बार मरीजों ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से इस संदर्भ में शिकायत की है।

जबकि कुछ अस्पताल खुद ही योजना में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। अस्पताल ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को खुद ही योजना में आगे न बने रहने की इच्छा जताई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *