Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

उत्तराखंड राज्य गठन को आज 22 साल पूरे हो गए हैं और राज्य 23वे वर्ष में प्रवेश कर गया है, राज्य स्थापना दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास का माहौल है, इस अवसर पर बीजेपी प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने पूरे प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और हमारा कर्तव्य है कि अगले कुछ ही समय में हम विकसित प्रदेश के रूप में जाने जाएं,

इसको देखते हुए प्रदेश के हर नागरिक को संकल्प लेकर प्रदेश के विकास कार्य को आगे बढ़ाने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि पिछले 22 सालों में उत्तराखंड के अंदर इन्फ्राट्रक्चर में बहुत जबरदस्त काम हुआ है, राज्य के अंदर औद्योगिक इकाइयां लगी है, जिससे रोजगार बढ़ा है… और देश के अंदर उत्तराखंड राज्य की पर्यटन और चार धाम यात्रा को लेकर अलग ही छवि बनी है, लिहाजा उम्मीद की जानी चाहिए कि आने वाले समय में हम प्रदेश को और आगे लेकर जाएं…

About The Author