हल्द्वानी – सनसनी, बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी – शहर में इन दिनों अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र के हाथी खाल कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद के चलते एक 60 वर्षीय बुजुर्ग युवक की हत्या कर दी गई। हाल ही में गोलीकांड के बाद मुखानी में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या कर दी गई। जैसे ही इस हत्याकांड का खुलासा हो सकता अब मोती नगर में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस में हड़ंकप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंडी चैकी क्षेत्र के मोतीनगर स्थित कुष्ट आश्रम में 60 साल के बुजुर्ग नैनराम की आपसी विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिकंदर को गिरफतार कर लिया। बताया जा रहा है। बुजुर्ग मूल रूप से नैनीताल जिले के धारी का रहने वाला है। फिलहाल शहर में लगातार हत्याओं से सनसनी फैल गई है।