Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

राज्य स्थापना के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया

Spread the love

हल्द्वानी ।राज्य स्थापना के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
राज्य आन्दोलनकारियों का हार्दिक स्वागत करते हुये सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा राज्य आन्दोलनकारियों का राज्य निर्माण मे अमूल्य योगदान रहा है। उन्होेंने राज्य के निर्माण में शहीद हुये अमर शहीदों को नमन किया।

उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी राज्य आन्दोलनकारियों का स्वागत एवं अभिन्नदन किया। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों ने जो योगदान उत्तराखण्ड राज्य को बनाने में किया है उसे हमेशा याद रखा जायेगा। उपजिलाधिकारी ने राज्य की स्थापना के संघर्ष के लिए शहीद हुये राज्य आन्दोलनकारियों को नमन किया।

इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी जगमोहन चिलवाल, बालम सिंह बिष्ट, भाष्कर चन्द्र बृजवासी, दिनेश थुवाल, भुवन चन्द्र तिवारी, दीपक रौतेला, मोहनी रावत, अनिल बर्गली, विरेन्द्र सिंह परिहार, भगवती बिष्ट, जानकी जोशी, पुष्पा बिष्ट, आशा रावत, केदार पलड़िया, कमल जोशी, बृजमोहन सिह, प्रकाश चन्द्र जोशी डीएन जोशी, पूरन चन्द्र दानी, दीवान सिंह बिष्ट, कैलाश साहनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राज्य आन्दोलनकारी हुकुम सिंह कुुंवर द्वारा किया गया।

About The Author