Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

एलबीएस महाविद्यालय में डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित कैरियर काउंसलिंग संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड में रोजगार परामर्श प्रकोष्ठ के द्वारा एकदिवसीय कैरियर काउंसलिंग संगोष्ठी का आयोजन किया गया यह आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ एल एम पांडे जी के दिशा निर्देशन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डिजिटल मार्केटिंग फैकल्टी डॉ सुरेश चंद्र जी एवं नीरज सिंह के द्वारा डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित कैरियर की संभावनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं

को अवगत कराया गया साथ ही इसको कैसे हम अपने कैरियर के रूप में अपना सकते हैं इस संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विपिन चंद्र जोशी एवं रोजगार परामर्श प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ मनीषा कड़ाकोटी प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ हेमलता गोस्वामी डॉ रीता दुर्गापाल, डॉ गीता भट्ट ,डॉ कमला पांडे डॉ भगवती तिवारी ,डॉ हेम चंद्र पांडे, डॉ गीता तिवारी आदि सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ मनीषा कड़ाकोटी के द्वारा किया गया।

About The Author