Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

बरेली रोड के मोतीनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप…… पुलिस ने किया एक अरेस्ट…….

Spread the love

जनपद नैनीताल में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आए दिन घटनाएं घटित हो रही है यहां मोती नगर स्थित हाथी खाल कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद के चलते एक 60 वर्षीय बुजुर्ग युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के साथी ने ही किसी भी बात को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग नेनाराम की डंडे मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी खटीमा निवासी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया मृतक भी मूल रूप से धारी का रहने वाला है। दोनों कुष्ठ आश्रम में ही रहते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कल मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

About The Author