Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

लालकुआं के युवा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर…… वही परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

लालकुआं के युवा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर…… वही परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं। लालकुआं नगर के युवा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजीव जैन(राजू) उम्र 43 वर्ष का कल दोपहर को आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार देर शाम हल्द्वानी के श्मशान घाट में गमगीन माहौल में कर दिया गया। वह अपने पीछे 3 पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से लालकुआं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। विदित रहे कि नगर के जैन ट्रांसपोर्ट के स्वामी राजीव जैन (राजू) जोकि कल दोपहर 1 बजे तक लालकुआं स्थित अपने प्रतिष्ठान में मौजूद थे, तथा इसके बाद अपने बड़े भाई दीपक जैन के साथ हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित आवास को रवाना हुए, दीपक जैन के मुताबिक घर पहुंचकर राजीव के सीने में दर्द की शिकायत हुई जिन्हें तुरंत ही हल्द्वानी के निजीअस्पताल में ले जाया गया तो वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद देर शाम राजीव का हल्द्वानी के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। राजू के निधन से लालकुआं क्षेत्र में जहां शोक की लहर दौड़ पड़ी है, वही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। राजू के तीन बेटे और पत्नी है। तथा उनके दो बड़े भाइयों संजय जैन तथा दीपक जैन का भी रो रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने राजू जैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *