Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नैनीताल…अनियंत्रित कार खाई में पलटी,लेकिन…

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी के हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग चिल चक्कर के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया वह तो गनीमत रही झाड़ी और पेड़ होने की वजह से गाड़ी ऊपर ही रुक गई जिस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।

बता दें नैनीताल बर्ड आई व्यू कॉटेज निवासी मनोज जोशी 52 अपने पुत्र सिद्धांत के साथ अपने वाहन टाटापंच यूके 04 एएच 3356 थे हल्द्वानी जा रहे थे, थोड़ा ध्यान भटकने पर वाहन अनियंत्रित होकर चील चक्कर मोड के पास खाई में गिर गया वह तो गनीमत रही उक्त स्थान पर झाड़ी और पेड़ होने की वजह से वाहन वहीं रुक गया नहीं तो गहरी खाई में समा जाता और एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

मनोज ने बताया उनका एक निवास हल्द्वानी में भी है और उसका कुछ सामान लेकर हल्द्वानी जा रहे थे अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे चीख पुकार मच गई लोगों ने घटना की सूचना तल्लीताल को थी तत्काल मौके पर थाना अध्यक्ष रोहतास सागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच वाहन से दोनों लोगों को बाहर निकाला वह तो गनीमत रही वाहन गहरी खाई में नहीं गया नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

इस दौरान पीड़ित मनोज जोशी ने मित्र पुलिस थाना अध्यक्ष रोहतास सागर चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज राणा सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी पूरी पूरी प्रशंसा की इस मौके पर बचाव दल में अमित गहलोत अनूप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

About The Author