Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

छात्र संघ चुनाव से पूर्व दो अध्यक्ष प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द… छात्र नेताओं में हलचल…

Spread the love

इन दिनों छात्र राजनीति जोरों पर है, जिसको लेकर छात्र संघ चुनाव 24 दिसंबर को संपन्न होने हैं, ऐसे में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

चुनाव के लिए नामांकन हुआ, जिसके बाद देर शाम परिसर प्रशासन ने वैध नामांकन वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सबसे बड़ा उलटफेर अध्यक्ष पर पर हुआ, जहां चार आवेदनों में से दो उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है और अब केवल दो उम्मीदवार कृष्ण कुमार नेगी और पंकज कार्की मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र उम्मीदवार पंकज फर्तियाल ने आवेदन किया है।

About The Author