Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

अब जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत आने वाले नगला-किच्छा राज्य मार्ग को टू लेन से फोर लेन मार्ग में परिवर्तित करने के लिए शासनादेश हुआ जारी……

Spread the love

संपादक-मनोज काण्डपाल

राज्य में सड़कों का हो रहा विकास और राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत चल रहे निर्माण कार्य के बीच एक सुखद खबर और आ रही है अब जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत आने वाले नगला-किच्छा राज्य मार्ग को टू लेन से फोर लेन मार्ग में परिवर्तित करने के लिए शासनादेश जारी हो गया है सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस पर भी जल्द निर्माण कार्य होने की संभावना है।

शासनादेश जारी होने के बाद किच्छा विधान सभा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि वे इस फोरलेन की स्वीकृति के लिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हैं।

गौरतलब है कि नगला-किच्छा मार्ग की कुल लम्बाई 15.20 किमी है, जिसके फोर लेन निर्माण कार्य में 20.06 लाख का व्यय आएगा। इसकी स्वीकृति राज्यपाल ने दे दी है। किच्छा न्यूज़।।

About The Author