Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत हल्दुचौड़ प्रभारी ने छापेमारी कर दबोचा अवैध शराब तस्कर, (पढ़ें व देखें वीडियो)-

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत हल्दुचौड़ प्रभारी ने छापेमारी कर दबोचा अवैध शराब तस्कर, (पढ़ें व देखें वीडियो)-

मनोज कांडपाल- जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान पुलिस बल द्वारा पूरे जोरों पर है ।

जिसके तहत लालकुआं व हल्दुचौड़ के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी व सूचना के आधार पर धरपकड़ की कार्यवाही तेज की गई है।

वही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह द्वारा मोटहल्दु क्षेत्र में सूचना मिल रही थी कि वहां चोरी छुपे अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिस पर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर लगभग 29 वर्षीय त्रिभुवन उर्फ पिंडा पुत्र जगदीश चंद्र निवासी खड़कपुर पोस्ट ऑफिस मोटहल्दु थाना लाल कुआं को 50 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ हल्दुचौड़ पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

वही चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने कहा कि लगातार मोटहल्दु क्षेत्र से चोरी-छिपे कच्ची शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर खड़कपुर निवासी त्रिभुवन उर्फ पिंडा के पास से 50 पाउच अवैध कच्ची शराब के बरामद किए गए।
वही पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

छापेमारी में पुलिस टीम-
सोमेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी,
प्रदीप पिलकवाल, कॉन्स्टेबल,
अनिल शर्मा, कॉन्स्टेबल,

About The Author