Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी में हुई सड़क दुर्घटना में युवा फोटोग्राफर की दर्दनाक मौत………. परिवार में मचा कोहराम………… क्षेत्र में शोक की लहर…………..

Spread the love

हल्द्वानी। नगर में भीषण सड़क दुर्घटना होने से 19 वर्षीय युवक की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे रामपुर रोड बाईपास स्थित एफटीआई के सामने ओवरटेक कर रहे ट्रक की भीषण टक्कर लगने से इंदिरा नगर निवासी युवक मोइन दूसरी सड़क पर सीवर टैंकर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर सड़क से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है इंदिरा नगर निवासी मोहिन अहमद उम्र 19 वर्ष पुत्र रईस अहमद जीके कलर लैब में कार्यरत था जो कि आज सुबह अपने ऑफिस ड्यूटी पर जा रहा था।मृतक के बड़े भाई अनीस अहमद की इंद्रानगर में फोटोग्राफर की दुकान है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घर में कोहराम मचा हुआ है।

About The Author