Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

पिथौरागढ़…ब्रेकिंग न्यूज : पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल को मिली गाजर-मूली की तरह काटने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Spread the love

पिथौरागढ़। डीडीहाट से भाजपा के विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है। डीडीहाट पुलिस ने विधायक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने इस मामले को लेकर एसपी पिथौरागढ़ को शिकायती पत्र भेजा था, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मिनीस्टर बिशन सिंह चुफाल के इसी शिकायती पत्र को आधार मानते हुए डीडीहाट पुलिस ने केस दर्ज किया है।

अपनी शिकायत में डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के जाखनी गांव निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा है कि 21 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर उन्हें धमकी दी है। एसएमएस में उन्हें गाजर मूली की तरह काटने की धमकी दी गई है।

आरोप है कि यह संदेश पिथौरागढ़ तहसील के खूना गांव निवासी अनिल चंद्र कापड़ी ने उन्हें भेजा है। उनका कहना है कि कापड़ी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है।

इस धमकी के बाद भाजपा नेता को जान का खतरा पैदा हो गया है।
पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अनिल कापड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About The Author