Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- गणतंत्र दिवस पर जेल से छूटेंगे सात कैदी…

Spread the love

Haldwani news हल्द्वानी जेल में 66 प्रतिशत से अधिक की सजा काटने वाले कैदी अब गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने घर जा सकेंगे, हल्द्वानी जेल से सात कैदियों को 26 जनवरी के दिन रिहा किया जाएगा। हल्द्वानी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया शासन द्वारा किए गए पत्राचार के बाद राज्यपाल द्वारा हल्द्वानी जेल से सजा काट रहे सात कैदियों को रिहा करने की स्वीकृति दे दी गई है।

उन्होंने बताया धारा 306, 307, 420 और 326 के मामले में सजायाफ्ता सात ऐसे कैदी थे, जिन्होंने 66 प्रतिशत से अधिक समय हल्द्वानी जेल में सजा काटी है, उन्हें रिहा किया जा रहा है। यह वह कैदी है जिनका जेल के अंदर व्यवहार काफी अच्छा रहा है, उनके आचरण व्यवहार को देखते हुए उन्हें 26 जनवरी को छोड़ा जाएगा, जिसके बाद वह अपने घर जा सकेंगे।

About The Author