स्लग-भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक का हल्दुचौड़ में किया गया आयोजन, विधायक सहित जिले के पदाधिकारी भी रहे मौजूद,(पढ़ें पूरी खबर)
रिपोटर-मनोज कांडपाल
हल्द्वानी
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक का हल्दूचौड़ में आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा की अध्यक्षता में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न।
मंडल अध्य्क्ष दीपक बहुगुणा की अध्यक्षता में हुवी कार्यसमिति की बैठक में विधायक डॉ मोहन बिष्ट सहित जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी भी रहे मौजूद।
कार्यसमिति की बैठक में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए इनका सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार करने की बात पर जोर दिया गया। वही इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर गहन चिंतन व विचार विमर्श के बाद प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को अवगत कराया गया।
वही पार्टी कार्यकर्ताओं को आपस में सामंजस्य बनाए रखने और 2024 में होने वाले चुनाव पर एकजुट होकर जनता को सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्य की उपलब्धियां बताई जाने पर भी जोर दिया गया।
वही मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से विधायक मोहन बिष्ट ,दिनेश खुल्बे जिला उपाध्यक्ष ,प्रताप बोरा मंडल प्रभारी ,दीपक बहुगुणा हल्दुचौर मंडल अध्यक्ष ,रोहित दुमका मंडल उपाध्यक्ष , संजय पांडे जिला मीडिया प्रभारी ,रोहित बिष्ट ,मनमोहन पुरोहित, बबीता चंदोला (महिला मंडल उपाध्यक्ष), रुक्मणी बिष्ट (महिला उपाध्यक्ष), रामा तिवारी ,कमल भट्ट ,अभिषेक शर्मा ,प्रवीण दानू, विपिन भट्ट ,सरिता ,ललिता इत्यादि बैठक में मौजूद रहे।