Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

बारातों से होने वाले जाम पर SSP मंजूनाथ टीसी सख्त, बड़े डीजे–लाइटिंग झालरों पर प्रतिबंध, जाने पूरा मामला

Spread the love

शादी–विवाह सीजन में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

बारातों के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आमजन, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसे देखते हुए पुलिस कप्तान ने सभी थाना-चौकी प्रभारियों व यातायात निरीक्षकों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्देश

सभी वेडिंग पॉइंट और बैंक्वेट हॉल पर पुलिस की विशेष निगरानी

वेडिंग हॉल, डीजे संचालकों और लाइटिंग झालर संचालकों के साथ बैठक कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा

बड़े व्हील लाइटिंग झालर पूरी तरह प्रतिबंधित, उल्लंघन पर ज़ब्ती

केवल हाथ से चलाए जाने वाले लाइटिंग झालरों की अनुमति

बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर के भीतर ही सीमित

हाई-बेस बड़े डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित

रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर सख्त रोक, शिकायत पर तुरंत ज़ब्ती

क्षेत्र में किसी भी अनियमितता पर संबंधित पुलिस अधिकारी करेंगे तत्काल कार्रवाई

नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी स्थानीय थाना व चौकी प्रभारी की होगी

नैनीताल पुलिस की अपील

जनपदवासी शादी समारोह को अनुशासित, विनम्र और यातायात नियमों के अनुरूप आयोजित करें।
नियमों का उल्लंघन होने पर सूचना कंट्रोल रूम नंबर 9411112979 या 112 पर दें।

About The Author

2 thoughts on “बारातों से होने वाले जाम पर SSP मंजूनाथ टीसी सख्त, बड़े डीजे–लाइटिंग झालरों पर प्रतिबंध, जाने पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *