Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

जनता टायर रिपेयरिंग शॉप तीनपनी के स्वामी द्वारा कूड़ा जलाने की पुष्टि होने पर कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म के स्वामी का ₹5000 का चालान किया गया।

Spread the love

हल्द्वानी – जिला प्रशासन द्वारा लगातार बढ़ रही वनाग्नि को देखते हुए सभी क्षेत्रों में खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है बावजूद उसके हल्द्वानी तीन पानी के पास कूड़ा जलाने की शिकायत प्राप्त होने पर नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा जनता टायर रिपेयरिंग शॉप के स्वामी द्वारा कूड़ा जलाने की पुष्टि होने पर कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म के स्वामी का ₹5000 का चालान किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि आदेश जारी करने के साथ-साथ लोगों से भी अपील की है कि लगातार बढ़ रही वन अग्नि की घटनाओं एवं पर्यावरण को होने वाली क्षति को देखते हुए खुले में किसी भी प्रकार का कूड़ा न जलाये एवं अपना सहयोग प्रदान करें।

About The Author