Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

16 यात्रियों को लेकर जा रहा टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 10 से ज्यादा की मौत होने की आशंका

Spread the love

16 यात्रियों को लेकर जा रहा टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 10 से ज्यादा की मौत होने की आशंका
सीएन, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इसमें 15 .16 यात्री सवार थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में 15 से 16 यात्रियों के होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।

About The Author