Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

रिश्तेदारी में जा रहे हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यवसायी की कार लालकुआं के पास कैंटर से भिड़ी………….. सास बहू गंभीर…………. देखें घटना का वीडियो………..

Spread the love

संपादक:-मनोज काण्डपाल

Hm24x7news

लालकुआं। परिवार को लेकर कार से जा रहे हल्द्वानी निवासी व्यवसायी की कार यहां आईओसी डिपो के पास कैंटर से टकरा गई, परिणाम स्वरुप आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए, जिसमें सास और बहू को गंभीर चोट आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे में हल्द्वानी की ओर से आ रही कार इंडियन ऑयल डिपो पर अचानक तेल डिपो की ओर बिना लाइट दिए अचानक मुड़ गए कैंटर के पीछे से आ रही किया कार ओवरटेक करने के चक्कर में कैंटर में जा घुसी। दुर्घटना इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए और उसमें सवार बच्चों सहित आधा दर्जन परिजनों को चोटें आ गयी, कार व्यवसायी मनोज अग्रवाल के पुत्र राघव चला रहे थे, पीछे की सीट में व्यवसायी की पत्नी सीमा एवं पुत्रवधू दिव्या, उनकी बेटी साक्षी और उसकी गोद में उनका एक वर्ष का पुत्र बैठे हुए थे, दुर्घटना में स सीमा और पुत्र वधू दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य को मामूली चोट आई है सभी घायलों को कोतवाली पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा 108 एंबुलेंस द्वारा हल्द्वानी चिकित्सालय भिजवाया गया।

About The Author