Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी से टैक्सी द्वारा नैनीताल गई महिला का नैनी झील में तैरता मिला शव…… मचा हड़कंप……. शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू……

Spread the love

नैनी झील में डूबने से अज्ञात महिला की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई जिसकी शिनाख्त के पुलिस प्रशासन द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न नैनी झील में एक शव तैरने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नाव चालकों की मदद से एक महिला के शव को पाषाण देवी मंदिर के पास बरामद किया। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं इधर बोट हाउस क्लब कर्मी चंदन जोशी ने बताया कि उन्होंने सुबह पौने 11 बजे तल्लीताल डांठ पर एक ऐसी ही महिला को तेज कदमों से ठंडी सड़क की ओर जाते हुए देखा, उक्त महिला हल्द्वानी से एक टैक्सी से आई थी। टैक्सी वाले ने अन्य से 200 जबकि उससे 180 रुपए लिए थे। उसे चक्कर जैसे भी आ रहे थे। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस इस आधार पर ही महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

About The Author