Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

पूर्व सैनिक, वरिष्ठ समाजसेवी मदन सिंह दानू का निधन, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the love

लालकुआं। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक मदन सिंह दानों का आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन पर क्षेत्र वासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
बिन्दुखत्ता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व सैनिक मदन सिंह दानू का कुछ समय पूर्व स्वास्थ्य खराब हुआ, जिन्हें उपचार के लिए श्री राम मूर्ति हॉस्पिटल बरेली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज प्रातः उनका निधन हो गया, उनके निधन से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्वर्गीय मदन सिंह दानू अपने पीछे 3 पुत्र भवान सिंह दानू, बिशन सिंह दानू और पुष्कर सिंह दानू सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनकी एक पुत्री भी है, सभी का उनके निधन से रो रो कर बुरा हाल है। स्वर्गीय दानू का अंतिम संस्कार आज दिनांक 10 फरवरी को चित्रशिला घाट रानीबाग में किया जाएगा, शव यात्रा उनके निवास स्थान बिंदुखत्ता इंद्रानगर द्वितीय से अपराहन 2:30 बजे रानीबाग को प्रस्थान करेगी, स्वर्गीय दानू के निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, लालकुआं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, चेयरमैन लालचंद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, इंद्रपाल आर्य, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, भुवन पांडे, जीवन कबड़वाल, बीना जोशी, उमेश चंद्र कबडवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कमल दानू, प्रमोद कॉलोनी, देवी दत्त पांडे, बच्ची पांडे, शेखर जोशी, मोहन अधिकारी, गिरधर बम, रविशंकर तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, चंचल सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह खनका, मोहन कूड़ाई, शिवराज बिष्ट, रंजीत मेहरा, दलबीर सिंह कफोला और प्रकाश चंद्र मिश्रा सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए भगवान से मृत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

About The Author