Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मंडलायुक्त ने इस विभाग के अधिकारियों की नव वर्ष के मौके पर छुट्टियां की निरस्त…… मुख्यालय छोड़कर जाने पर भी लगाई रोक…..

Spread the love

हल्द्वानी 28 दिसम्बर
शीत ऋतु एवं ठंड के प्रकोप तथा पर्वतीय क्षेत्रों मंे बर्फवारी की सम्भावना के साथ ही कोविड-19 महामारी की चौथी लहर के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के क्रम में आयुक्त श्री दीपक रावत ने मण्डल में तैनात चिकित्सकों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडकर अवकाश स्वीकृत ना किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मण्डल के पर्यटन स्थलों में नव वर्ष मनाने हेतु विभिन्न राज्यों से पर्यटक भी पहुंचने आरम्भ हो गये हैं।
आयुक्त ने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर जिलाधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाए। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये हैं कि मण्डल के चिकित्सक बिना जिलाधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड कर न जायें।

About The Author