Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

एमबीपीजी छात्र संघ अध्यक्ष पद के दावेदार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने पीटा….. मुकदमा दर्ज…… पुलिस जांच में जुटी….

Spread the love

हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में आगामी 24 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए जा चुनाव प्रचार चरम पर है, वही मारपीट एवं एक दूसरे को नीचा दिखाने तथा थाना पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले एक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय रावत पर मारपीट व नाम वापसी के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले अरहम रजा ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय रावत पर कालेज के पिछले गेट पर उसे पीटने और नाम वापसी के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है।
उसने पुलिस को बताया कि 22 दिसंबर को सवा तीन बजे जब वह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी के साथ कालेज के पिछले गेट पर गाड़ी में बैठा था तभी संजय रावत वहां आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

रजा के अनुसार संजय उसे कालेज प्राचार्य के कक्ष में भी ले गया, लेकिन तब तक पुलिस वहां पहुंच गई।
रजा की तहरीर पर पुलिस ने संजय रावत के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About The Author