Categories

November 19, 2025

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी में निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा

Spread the love

हल्द्वानी। हल्द्वानी में हरि शरणम् जन सेवायत भक्ति महोत्सव में शनिवार को नवयुवक संघ के तत्वाधान में भव्य कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा में करीब 1100 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा में महिलाए पारंपरिक परिधान में सजी हुई नजर आई।
कलश यात्रा बरेली रोड से प्रारंभ होकर नैनीताल रोड होते हुए एमबी इंटर कॉलेज मैदान में बने कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान कलश यात्रा में हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। कथा स्थल पर पहुंचने पर संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास भाईजी ने सभी का हुड़का बजा कर स्वागत किया। महिलाओ द्वारा शगुन आखर भी गाया गया इसके साथ ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन भी किया गया। कलश यात्रा बरेली रोड से प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में सबसे आगे बाबा नीब करोली, गोलज्यु महाराज की झांकी थी। उसके बाद भारत बैंड मधुर भजन बजाते हुए चल रहा था। उसके बाद महिलाऐं कलश लेकर चल रही थी। अंत में राम बलराम की झांकी, हरिद्वार इस्कॉन से पहुंची विदेशी मेहमान हरिनाम संकीर्तन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।

About The Author

You may have missed