Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

खनन सचिवालय में गौला खनन संघर्ष समिति, क्रेशर एसोसिएशन की हुई बैठक

Spread the love

आज देहरादून खनन सचिवालय में गौला खनन संघर्ष समिति, क्रेशर एसोसिएशन ,विधायक लाल कुआं, विधायक रामनगर, हल्द्वानी से विधायक प्रतिनिधि हेम चंद्र दुर्गापाल और विधायक प्रतिनिधि कालाढूंगी की एक संयुक्त बैठक हुई बैठक में गौला खनन संघर्ष समिति की ओर से संयोजक रमेश चंद जोशी, जीवन कबडवाल, भगवान धामी ,दिगंबर रावत और पंकज दानू ने अपने विचार प्रमुखता से उठाए।

वार्ता सकारात्मक हुई लेकिन कोई ठोस निर्णय बैठक में निकाल कर नहीं आया ।गौला खनन संघर्ष समिति ने एक ज्ञापन परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त को भी दिया। बैठक में नैनीताल जिले से एडीएम अशोक जोशी, खनन राजपाल लेघा, आर एम वन विकास निगम अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author