Categories

November 18, 2025

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

चोरों ने हल्दूचौड़ के दीना में दो घरों को खंगाला दोनों ही घरों के लोग अलग-अलग विवाह समारोह में पिथौरागढ़ गए हुए थे।

Spread the love

हल्दूचौड़ । चोरी की दो घटनाओं में चोरों ने दो बंद घरों के ताले तोड़ दिए। दोनों ही घरों के लोग अलग-अलग विवाह समारोह में पिथौरागढ़ गए हुए थे।

दीना निवासी खुशाल सिंह कोरंगा का परिवार 23 अप्रैल को पिथौरागढ़ शादी में गया था। देखरेख के लिए उन्होंने पड़ोस में रहने वाली गीता कोरंगा को कहा था। रविवार को गीता कोरंगा खुशाल सिंह के घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा था। घर के भीतर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। गीता कोरंगा ने बताया कि रोज शाम को वह यहां आ रही थीं। 26 अप्रैल को भी देर सायं घर पर आई थी, सब ठीक था। रविवार को आई तो ताला टूटा था। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना खुशाल सिंह कोरंगा की पत्नी को पिथौरागढ़ दे दी गई है। उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान की जानकारी मिल पाएगी।

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना खुशाल सिंह कोरंगा की पत्नी को पिथौरागढ़ दे दी गई है। उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान की जानकारी मिल पाएगी।
इधर दीना गांव में ही भगवान सिंह कोरंगा की पत्नी प्रेमा कोरंगा शादी में जाजरदेवल पिथौरागढ़ गईं थीं। रविवार को देर सायं घर पहुंचीं तो मेन गेट का ताला टूटा था। भीतर देखा तो सारा सामान बिखरा था। पूर्व प्रधान पूरन जोशी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गनीमत रही कि महिला ने मंगलसूत्र, अंगूठी, नाक की फुल्ली समेत 7 हजार की नकदी एक थैले में दीवान बैड के नीचे रखी थी, जो कि चोरों के हाथ नहीं लगी। हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

About The Author

You may have missed