Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

केरल राज्य का भ्रमण कर वापस लौट रहा दुग्ध संघ के पदाधिकारियों का वाहन टांडा रूट में पलटा

Spread the love

दुग्ध क्रांति को तेज गति प्रदान करने के उद्देश्य से केरल राज्य का भ्रमण कर वापस उत्तराखंड को लौट रहा दुग्ध उत्पादकों एवं दुग्ध संघ के वरिष्ठ अधिकारियों का वाहन टांडा रोड में आज तड़के वाहन के सामने अचानक जंगली जानवर आ जाने के चलते पलट गया, जिसमें दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, उनकी पत्नी और दो डायरेक्टरों समेत आधा दर्जन से अधिक उत्पादक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें हल्द्वानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा हल्द्वानी कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि दिनांक 17-01- 2023 की प्रातः बेलबाबा मंदिर के पास नैनीताल दुग्ध संघ का वाहन संख्या:- UK 04AH- 5166 जो दिल्ली से हल्द्वानी आते समय बीच सड़क पर अचानक जंगली जानवर के आने के कारण जानवर को बचाने के चक्कर में वाहन असंतुलित होकर रोड में पलट कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है, जिसमे चालक कमलेश कुमार के सिर मे चोट लगने के कारण अनेक टांके लगे हैं, इनके अलावा दीपा रेकवाल, गीता दुम्का, संचालक नेंनीताल दुग्ध संघ , पार्वती बोरा, और दुग्ध उत्पादक, बबीता सहित कई लोग जख्मी हुए हैं, जिनका हल्द्वानी के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है साथ ही गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है, उन्होंने उक्त तहरीर में कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की है। उक्त घटना आज प्रातः लगभग 5 बजे की है

About The Author