Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पवार की रिहाई के लिए टावर पर चढ़े कांग्रेस की यह नेता

Spread the love

उत्तराखंड में गमले वाली परीक्षाओं की सीबीआई की जांच की मांग को लेकर आंदोलनकारी रहे उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पवार की रिहाई के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के उत्तरकाशी नगर अध्यक्ष सोहन रावत ने बॉबी पवार की रिहाई के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए टेलीफोन टावर पर चढ़ गए

उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की रिहाई की मांग को लेकर उत्तरकाशी के नौगांव में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सोहन रावत मोबाइल टावर पर चढ़ गए।

उन्हें मोबाइल टावर पर चढ़ा देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
सोहन रावत बॉबी की रिहाई के साथ ही भर्तियों में हुए घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानें। सूचना मिलते ही मौके पर एसआई राजेश कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे। घटना स्थल पर भारी भीड़ भी जुट गई। एसडीएम बड़कोट देवानन्द शर्मा और थानाध्यक्ष पुरोला खजान सिंह चौहान भी घटना स्थल पर पहुंचे।

About The Author