Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

दर्दनाक हादसा : (उत्तराखंड) गहरी खाई में गिरा वाहन! 3 की मौत

Spread the love

Hm24x7news

रिपोर्टर- मनोज कांडपाल

पिथौरागढ़-पलेठा क्षेत्र के पास वाहन हुआ गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर पिथौरागढ़ से आ रही है। यहां पिथौरागढ़- धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला।

आज जिला नियन्त्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पलेठा क्षेत्र के पास एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी सुनील चन्द के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक वाहन (UK05 E 1903) अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर उक्त शवो तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक हादसा सतगढ़ के पास हुआ है। यहां कनालीछीना से पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की ओर आ रही है एक वैगनआर कार सतगढ़ के पास असंतुलित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिता पुत्र सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सयुंक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से तीनों शवों को निकाल कर सड़क तक लाया जा सका। मृतक की पहचान सतगढ़ गांव निवासी हरीश कापड़ी और उनका बेटा शुभम कापड़ी के रूप में हुई है। जबकि तीसरे मृतक का नाम रोहित बोनाल निवासी धारचूला बताया जा रहा है। घटना से कोहराम मच गया है।

मृतको का विवरण
1. रोबिन कापड़ीवास पुत्र हरीश कापड़ी उम्र 28 वर्ष
निवासी :- ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़
2. हरीश कापड़ी पुत्र केदारनाथ दत्त कापड़ी उम्र 48 वर्ष
निवासी :- ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़
3. रोहित उम्र 25 वर्ष, निवासी :- पिथौरागढ़

About The Author