Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

दु:खद-: (उत्तराखंड) यहां नाबालिक के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप. पुलिस ने महिला सहित चार को किया गिरफ्तार।।

Spread the love

देव भूमि को शर्मसार करने वालों की भी कमी नहीं है यहां राज्य में रहकर के अपराधिक तत्वों को बढ़ावा दे रहे लोगों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है उधम सिंह नगर में नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने 24 नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब है , पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि 24 नवंबर को एक महिला ने तहरीर दी थी जिसमे उसने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब है जिसमे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी और 1 दिसम्बर को लड़की बरामद कर ली गई जिसमे पीड़िता ने बताया की उसे एक नासिर नाम का लड़का बहला फुसला कर ले गया था ओर उसे जसपुर निवासी महिला के घर रखा गया था जंहा तीन आरोपियों द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया।

उन्होंने बताया 2 दिसम्बर को घटना मे शामिल चारों अभियुक्तगणो को आरोपी महिला के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद सभी अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया पकड़े गये अभियुक्तों में नासिर, अकबर, अरमान तथा मोहसिन की पत्नी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में पास्को एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी, उप निरीक्षक भूपाल राम पौरी, ललित सिंह, बीना पपोला, जावेद मलिक, कौशल भाकुनी, कांस्टेबल अवधेष कुमार, अनुज वर्मा, जाकिर हुसैन व ललित सिंह शामिल थे। जसपुर न्यूज़

About The Author