Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी : डंपर की चपेट में आए कार सवार लालकुआं के दो व्यवसाई, नाजुक हालत में बृजलाल में भर्ती..

Spread the love

लालकुआँ। यहां सुभाष नगर पुलिस बैरियर के समीप एक सड़क दुर्घटना में लालकुआँ के दो ट्रांसपोर्ट व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा निजी वाहन से ले जाकर बृजलाल हॉस्पीटल हल्द्वानी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

इस संबंध में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अमित गुप्ता पुत्र श्री महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि दिनाँक 07 दिसंबर 2022 की सुबह लगभग 5.00 से 5.30 बजे बरेली से लालकुआँ की ओर अपने अपने मित्र मोहम्मद युसुफ पुत्र स्व0 मुन्ना हुसैन निवासी सुभाष नगर लालकुआँ जिला नैनीताल के साथ अपने वाहन कार नंबर UKO4AD 3680 से आ रहा था, तभी लालकुआँ स्थित सुभाष नगर पुलिस बैरियर के समीप अज्ञात डम्पर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे वह स्वयं और उनके मित्र मोहम्मद युसुफ गम्भीर रूप से घायल हो गये। साथ ही इस हादसे में उनका वाहन कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी।

सूचना पर हमारे परिजन हम दोनों को बृजलाल हॉस्पीटल हल्द्वानी ले गये जहाँ उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मुझे प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर देखते हुए डिस्चार्ज कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल मोहम्मद युसुफ को आईसीयू में भर्ती कर लिया। जहां उनका उपचार जारी है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात वाहन डम्पर के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दुर्घटना करने वाले वाहन डम्पर की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author