MBPG में हंगामा, निर्विरोध चुनाव जीते उप सचिव पर हमला, सिर में चोट; ABVP पर आरोप

कुमाऊं में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान को लेकर छात्रों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान शुरू हो गया है। कुमाऊं के एमबीपीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प हो गया है।
एमबीपीजी कॉलेज में निर्विरोध चुनाव जीतने वाले छात्रसंघ सचिव पर हमला

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में मतदान के पहले निर्विरोध जीते उप सचिव मनोज बिष्ट पर हमला कर दिया गया है। उसके सिर में चोट आई है। सचिव ने छात्र नेता संजय जोशी व एबीवीपी पर आरोप लगाया है। कॉलेज के अंदर मारपीट के बाद मौके पर सीओ और कोतवाल पहुंचे। छात्र नेता मारपीट करने वाले छात्र पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।
कॉलेज के बाहर दो प्रत्याशियों की रैली आमने-सामने
हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के बाहर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमल बोरा और अभिषेक गोस्वामी की रैली आमने-सामने आने से पुलिस द्वारा रोके जाने पर जोरदार हंगामा शुरू हो गया। अभिषेक के समर्थकों ने पुलिस पर गाली-गलौज का आरोप लगाया है।
MBPG में हंगामा, निर्विरोध चुनाव जीते उप सचिव पर हमला, सिर में चोट; ABVP पर आरोप
कुमाऊं में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान को लेकर छात्रों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान शुरू हो गया है। कुमाऊं में सबसे अधिक छात्रसंख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज में मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही छात्र-छात्राओं समेत अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशी कॉलेज परिसर में पहुंचे। सभी में भारी उत्साह देखने को मिला।
Phgoldencom’s alright! Seems like they got the goods. Worth a punt if you ask me, just don’t go overboard. See for yourself at phgoldencom