Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखण्ड हल्दूचौड़ की बेटी बनी मिसेज उत्तराखंड 2022….. क्षेत्र में खुशी की लहर…. पढ़ें विस्तृत खबर

Spread the love

लालकुआं। हल्दूचौड़ निवासी एवं ग्राम विकास विभाग उधम सिंह नगर में कनिष्ठ लिपिक के पद पर सेवारत आभा गोस्वामी ने कड़ी मेहनत और अपने विश्वास के दम पर मिसेस इंडिया वन इन ए मिलियन सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेस उत्तराखंड 2022 का ख़िताब अपने नाम करने में सफलता पायी हैं। शो का आयोजन गुरुग्राम स्थित क्राउन प्लाजा में 20 से 23 दिसंबर के बीच हुआ।
हल्दूचौड़ क्षेत्र के वरिष्ठ व्यवसाई ललित गोस्वामी की धर्मपत्नी एवं उधम सिंह नगर में ग्राम विकास विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर सेवारत आभा गोस्वामी ने यह खिताब जीतकर परिवार ही नहीं वरन उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। आभा बताती है कि पति के साथ-साथ माता पिता और पूरे परिवार ने इस सफ़र में उसका पूरा साथ दिया, जिस कारण में इस मुक़ाम तक पहुँच पायी। आभा के अनुसार आयोजित की गई उक्त प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 70 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। तथा शो का आयोजन स्वाती दीक्षित एवम् प्रशांत चौधरी द्वारा किया गया, वही जुरी मेम्बर में डॉ अदिति ग़ोवात्रिकर, रोहित डिंगरा, अंजलि साहनी, स्वरीना सिंह, पायल सिंह शामिल थे।
विदित रहे कि आभा के पति ललित गोस्वामी का हल्द्वानी में हिडन लीफ कैफ़े रेस्टॉरेंट है, और आभा हाउल संस्था जो चोटिल जानवरो के उपचार के लिये काम करती है से जुड़ी हुई है।

फोटो परिचय- मिसेज उत्तराखंड 2022 का खिताब प्राप्त करती हल्दूचौड़ आभा गोस्वामी

About The Author