Categories

March 25, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड: बेरहम पिता,सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी का वार कर की हत्या

Spread the love

ऊधम सिंह नगर जिले में पिता-पुत्र के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ है। पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर फरार आरोपित के विरुद्घ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

खटीमा के मझोला गांव निवासी 27 वर्षीय हरीश कश्यप पुत्र हर प्रसाद गांव में ही समोसे व पकौड़ी का ठेला लगाता था। वह शुक्रवार को घर पर अकेला था, जब उसकी मां और बहन दिन में करीब दो बजे घर लौटे तो देखा कि हरीश कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। मां और बहन के रोने-धोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरीश के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

शनिवार को हरीश के पीलीभीत न्यूरिया गिधौर निवासी चाचा नेतराम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने ही हरीश की बचपन से परवरिश की थी। जब वह बड़ा हो गया तो वह अपने माता-पिता के साथ मझोला चला आया। उसका पिता हरप्रसाद उससे काफी नाराज रहता था। दोनों के बीच मारपीट भी होती रहती थी। शुक्रवार को जब हरीश अपने कमरे में सो रहा था तभी उसके पिता ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी ।

पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पिता हरप्रसाद ने ही अपने बेटे हरीश की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। वह घर से फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author