Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड : घायल ट्रक ड्राइवर का CPU पुलिसकर्मी पर बड़ा आरोप..

Spread the love

उत्तराखंड : उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर सिडकुल चौक पर सीपीयू कर्मी पर ट्रक चालक से मारपीट का आरोप लगाते हुए ट्रक चालकों ने नैनीताल रोड को जाम कर दिया। सीपीयू कर्मी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रक चालकों ने जमकर हंगामा काटा। करीब एक घंटे से अधिक समय सिडकुल चौक जाम रहा।

सिडकुल चौक से रात 11 बजे बाद ही भारी वाहनों की शहर में एंट्री होती है। ट्रक चालकों का कहना था कि जब ट्रक चालक नीरज ने रुद्रपुर की ओर जाना चाहा तो सिडकुल चौक में सीपीयू के एक कर्मी ने उसे रोक लिया। जब उसने 11 बजे बाद ही शहर में एंट्री करने की बात कही तो सीपीयू कर्मी ने चालक से मारपीट की। इससे गुस्साए ट्रक चालकों ने रामपुर- नैनीताल हाइवे को सिडकुल चौक के पास जाम कर दिया। करीब घंटे भर तक भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं ट्रक चालक आरोपी सीपीयू कर्मी पर कार्यवाही की मांग को लेकर डेट हुए थे।

About The Author