Categories

November 19, 2025

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Uttarakhand Monsoon Session Live: विपक्ष का हंगामा, सचिव की टेबल पलटी, माइक तोड़ा, कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित

Spread the love

Uttarakhand Monsoon Session 2025 News: प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा। सदन पटल पर सदस्यों के लगभग 550 से अधिक प्रश्न मंत्रियों की परीक्षा लेंगे। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट पेश करेंगे। 

विपक्ष के हंगामे पर बोले सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि सदन में बहस होनी चाहिए थी। जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन विपक्ष ने जिस तरह से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई हैं, वह पूरा देश देख रहा है। हम सदन चलाना चाहते थे। पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली है। जिस तरह से जनता ने पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव, विधानसभा, नगर निकाय चुनाव में सभी क्षेत्रों के विकास की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी है, उससे विपक्ष का निराश होना स्वाभाविक है। सीएम ने कहा कि  जनता देख रही है। पूरे देश में इनकी पार्टी की ये परंपरा बन गई है कि जहां भी हारते हैं वहां ये ईवीएम कभी चुनाव आयोग, प्रशासन, सरकार को दोष देते हैं। नैनीताल में हमारी पार्टी का उम्मीदवार अध्यक्ष और कांग्रेस का उम्मीदवार उपाध्यक्ष चुना गया, अगर ये निष्पक्ष चुनाव नहीं होता तो दोनों पद भाजपा के पास होने चाहिए थे। सदन में चर्चा होनी चाहिए थी, हम चर्चा के लिए तैयार थे। हमें अपने राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करना है।

सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित की गई

सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित की गई है। वहीं विपक्ष का हंगामा जारी है।

दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी। उनके बाद सदन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज फिर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने श्रद्धांजलि दी।

मुन्नी देवी ने राजनीतिक विरासत को भी आगे बढ़ाया: सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा, मुन्नी देवी ने अपने पति पूर्व विधायक मदन लाल शाह की मृत्यु के बाद न केवल अपने परिवार को संभाला बल्कि उनकी राजनीतिक विरासत को भी आगे बढ़ाया। मुन्नी देवी जनता से सीधा संवाद करने में विश्वास रखती थीं। मैं अस्पताल में उनसे मिला। बीमारी में भी वह अपने क्षेत्र के लिए चिंतित थीं।

सीएम का माइक हुआ खराब

सदन में जैसे ही सीएम माइक पर बोलने लगे उनका माइक खराब हो गया। वह अपनी कुर्सी से पीछे जाकर मंत्री के माइक से बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी। सदन में मुन्नी देवी की याद में निधन प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।

कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली

कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली। इसके बार वेल में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद है। सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया गया।

विपक्ष ने सचिव की टेबल पटकी, माइक तोड़ा

कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के विरोध के चलते लगातार कार्यवाही स्थगित की जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की। साथ ही माइक तोड़ दिया। कांग्रेस विधायकों ने वेल में लहराए कागज। लगातार कर रहे प्रदर्शन और नारेबाजी

तीसरी बार बढ़ाई गई स्थगन अवधि

तीसरी बार सदन की स्थगन अवधि बढ़ाई गई है। पहले 11:40 तक सदन स्थगित किया था। फिर दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। इसके 10 मिनट और अवधि  बढ़ाई गई। अब सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई।

विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही फिर शुरू

विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। पहले दिन ही सदन पटल पर अनुपूरक अनुदान मांगे पेश होंगी।

सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा सत्र में सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई और 12.30 बजे तक के लिए स्थगित भी कर दी गई। 

About The Author

You may have missed