Categories

February 12, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्दूचौड़ के रघुवर दत्त जोशी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम, विश्व चैंपियनशिप फाइनल में बनाई जगह

Spread the love

मनोज कांडपाल
स्थान :- हल्द्वानी

साउथ अफ्रीका में UIPM चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व, क्षेत्र में खुशी की लहर

हल्दूचौड़
हल्दूचौड़ क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी रघुवर दत्त जोशी ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने मास्टर ‘बी’ वर्ग की बायथलॉन एवं ट्रायथलॉन स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्व चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया है।

यूनियन इंटरनेशनल पेंटाथलॉन मॉडर्न (UIPM) द्वारा साउथ अफ्रीका में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रघुवर दत्त जोशी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

मुख्य बिंदु:

हल्दूचौड़ के रघुवर दत्त जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया

मास्टर ‘बी’ वर्ग की बायथलॉन एवं ट्रायथलॉन स्पर्धाओं में सफलता

बधाइयों का तांता:

रघुवर दत्त जोशी की इस उपलब्धि पर मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत सहित क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, समाजसेवी कमलेश चंदोला, भाजपा नेता उमेश शर्मा, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, शंकर जोशी समेत अनेक खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

UIPM द्वारा साउथ अफ्रीका में आयोजित विश्व चैंपियनशिप

फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर भारत का नाम रोशन किया

खेल जगत व क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल

About The Author

2 thoughts on “हल्दूचौड़ के रघुवर दत्त जोशी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम, विश्व चैंपियनशिप फाइनल में बनाई जगह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *