उत्तरांचल प्रेस क्लब ने हरीश चमोली का किया सम्मान
The post उत्तरांचल प्रेस क्लब ने हरीश चमोली का किया सम्मान appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्य हरीश चमोली को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के प्रभारी बनाए जाने पर उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि हरीश चमोली ने लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी कार्यशैली, समर्पण और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी में भी वे अपनी क्षमता और अनुभव का बेहतर प्रदर्शन करते हुए संगठन एवं समाज के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करेंगे।
हरीश चमोली ने इस सम्मान के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पत्रकारिता से जुड़े अपने मूल्यों को सदैव बनाए रखेंगे।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, मनबर सिंह रावत सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
The post उत्तरांचल प्रेस क्लब ने हरीश चमोली का किया सम्मान appeared first on Avikal Uttarakhand.