Categories

July 17, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

देहरादून में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Spread the love

The post देहरादून में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का भव्य आयोजन गुरुवार को देहरादून के मित्रलोक कॉलोनी स्थित राम मंदिर से श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और मां सुभद्रा को रथ पर विराजमान कर जयघोष के बीच रथयात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उनके विधानसभा क्षेत्र से प्रतिवर्ष पंडित सतपति के संयोजन में यह ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के प्रति श्रद्धा और आस्था पूरे देश और दुनिया में है तथा अब देहरादून की रथयात्रा की चर्चा भी देशभर में होने लगी है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य सुभाष जोशी, पिछड़ा वर्ग समिति के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, कांग्रेस पार्षद संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद सुमित्रा ध्यानी, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर तथा पूर्व पार्षद बीना बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीनाथ मंदिर के अध्यक्ष संजय गर्ग ने किया।

रथयात्रा मित्रलोक कॉलोनी स्थित राम मंदिर से प्रारंभ होकर चकराता रोड, तिलक रोड और झंडा बाजार होते हुए पुनः मित्रलोक कॉलोनी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारों के साथ रथयात्रा का स्वागत किया।

The post देहरादून में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *